चिप्स देने का लालच देकर मासूम को ले गया अपने घर, फिर किया गंदा काम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 03:54 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): कड़े कानून बनाए जाने के बाद भी मासूमों के साथ दरिन्दगी हो रही है। हवस के दरिंदे बच्चियों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के यमुनानगर जिला में सामने आया, यहां पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक ने 6 साल की मासूम को चिप्स खिलाने का लालच दिया और बहला फुसला कर अपने घर में ले गया। घर में ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 

रोते हुए मासूम जब घर लौटी तो उसकी इस अनहोनी के बारे समझ गई। इस पर आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह मामला यमुनानगर की अमरपुरी कॉलोनी का है। मासूम की मां ने बताया कि वह घर के बाहर किसी काम के लिए गई थी। आरोपी उसकी बच्ची को चिप्स देने के बहाने अपने साथ ले गया। जैसे ही बेटी घर आई तो उसकी हालत देखकर जायजा लगाया। उसी टाइम आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

वहीं मासूम से दरिंदगी करने वाला हैवान मान रहा है कि उसने बच्ची के साथ गलत किया है, लेकिन उसकी आंखों में पछतावा कहीं नहीं दिखाई दिया। उधर, इस बारे फरकपुर के थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा ने बताया कि हेल्पलाइन से उन्हें फोन आया था। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों ही परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर इस युवक ने बच्ची के साथ गलत काम किया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static