Hisar news: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी को भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2024 - 12:18 PM (IST)

हिसार : हिसार जिले के हांसी उपमंडल की रहने वाली रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। हैरानी की बात यह भी है कि पीड़िता अविवाहित है। फिलहाल नवजात शिशु व पीड़िता दोनों ही अस्पताल में उपचाराधीन है। 

मूलरुप से बिहार की रहने वाली है पीड़िता

पीड़िता का परिवार मूलरुप से बिहार के रहने वाला है। कई साल पहले पीड़िता का पिता रोजगार की तलाश में हरियाणा में आया था। जिनको उप मंडल हांसी में आकर मजदूरी का काम मिल गया। पीड़िता का परिवार शहर की किसी कॉलोनी में रहने लग गया था। पीड़िता शहर के एक निजी स्कूल से पढ़ाई भी कर रही है। 

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा चुका जेल 

पीड़िता का परिवार शहर की जिस कॉलोनी में रह रहा है, उसी कॉलोनी के एक युवक ने करीब 9 माह पहले पीड़िता से जबरदस्ती से रेप किया था। जब परिजनों को इसका पता चला, तो उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर परिजनों के बयान दर्ज किए।आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसको अदालत में पेश करके जेल भेज दिया था। परिजनों ने हिम्मत करके पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने अपनी कार्रवाई सही तरीके से की। इसके बाद परिजनों ने गर्भपात करवाने के लिए भी नियमानुसार कार्रवाई करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी समय बीत चुका था। उनको गर्भपात की अनुमति नहीं मिली। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static