महिला के साथ दुष्कर्म, पति के सामने होटल में दोस्त ने लूटी अस्मत, दूसरे ने घर में घुसकर अंजाम दी वारदात
punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 02:45 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले में महिला के साथ उसके पति के ही दोस्तों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां एक दोस्त ने पति के सामने होटल में अस्मत लूटी तो दूसरे दोस्त ने घर में घुसकर महिला को अपना शिकार बना डाला।
पीड़िता महिला ने बताया कि पहली वारदात उसके साथ 5 मार्च 2022 को उस वक्त हुई, जब उसका पति उसे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां पति के दोस्त ने उसके साथ होटल के एक कमरे में दुष्कर्म किया। इस बीच पति ने विरोध करने की बजाए उसे ही मुंह नहीं खोलने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि 13 अप्रैल को उसका पति और सास दिल्ली में किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। तभी पति का दूसरा दोस्त उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के पति सहित उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पति और उसके एक दोस्त को काबू कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे