शादी का झांसा देकर 9 महीने तक किया दुष्कर्म, फिर किया इंकार

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 03:26 PM (IST)

हिसार (ब्यूरो) : आदमपुर एरिया के एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपनी बहन की सहेली के साथ 9 महीने तक दुष्कर्म किया। आग्रोहा एरिया के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह हिसार के एक शिक्षत्ण संस्थान में कोर्स कर रही है। उसके साथ आदमपुर एरिया की एक युवती कोर्स करती है।

पीड़िता ने बताया कि मेरी मुलाकात साथ कोर्स कर रही युवती के भाई से हो गई थी। धीरे-धीरे हमारी बाते होने लगी। वह शादी का झांसा देकर उसे जनवरी महीने में आदमपुर के हाटल में ले गया था और दुष्कर्म किया था। वह तभी से दुष्कर्म करता आ रहा है और अब शादी करने से मुकर गया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत  के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 


                                                          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static