सुकून केंद्र घरेलू व यौन हिंसा की शिकार महिलाओं को दे रहा ‘राहत’

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 01:03 PM (IST)

पानीपत(अनुज): जिले में घरेलू/शारीरिक हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बच्चों की मदद के लिए 2015 सिविल अस्पताल में सुकून केंद्र खोला गया था। जो जब घरेलू व यौन हिंसा का शिकार महिलाओं को सुकून देने का काम कर रहा है। केंद्र के काऊंसलर धर्मबीर ने बताया कि घरेलू एवं यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए सुकून केंद्र की ओर से एमरजैंसी नंबर 0180-2697101 जारी किया गया। इससे आप घर बैठे ही सहायता ले सकते हैं।

घरेलू एवं यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करना ही सुकून केंद्र का उद्देश्य है। इसे सिविल अस्पताल के परिसर में इसीलिए खोला गया। जैसे ही पीड़िता सिविल अस्पताल की एइमरजैंसी में इलाज के लिए पहुंचे तो सुकून केंद्र की टीम सक्रीय हो जाए और पीड़िता से बातचीत कर पूरा घटनाक्रम का डाटा अपने पास जुटा ले। जिसके बाद मौके पर उसकी मदद के लिए पुलिस भी बुलाई जाती है, ऐसा करने से पीड़िता को कही ओर भटकना न पड़े। 

इस बारे में काऊंसलर धर्मबीर ने बताया कि सिविल अस्पताल में विशेषकर महिलाओं के लिए 2015 में सुकून केंद्र की स्थापना हुई थी। उन्होंने बताया कि केंद्र की स्थापना 2015 से लेकर नवम्बर 2019 तक केंद्र में कुल 574 केस आए हैं। इनमें से घरेलू एवं शारीरिक ङ्क्षहसा के 428 केस, यौन ङ्क्षहसा के 131 केस, आत्महत्या के प्रयास के 15 केस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सुकून केंद्र में केस आने के कुछ समय बाद उनके फालोअप या फोन फालोअप लिया जाता है।

जिससे पता लगाया जा सके कि पीड़ित महिलाओं का यहां पर आने के बाद कुछ फायदा हुआ है या नहीं। पीड़ित महिलाओं से बातचीत कर जाना जाता है कि वे अब अपने परिवार में ठीक हैं या नहीं। ऐसे में उन्होंने 222 केसों के फालोअप और 429 केसों के फोन फालोअप भी शामिल है। प्रदेश में 11 सुकून केंद्र, इनमें पंचकूला, अम्बाला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, यमुनानगर, जींद, रेवाड़ी, फरीदाबाद व गुरुग्राम है। अब प्रदेश के सभी जिलों में सुकून केंद्र खोलने के प्रयास जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static