थाने में किशोरी से दुष्कर्म मामले का रेनू भाटिया ने लिया संज्ञान, कहा- आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 03:19 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : शाहाबाद क्षेत्र के बबैन थाने में बीते दिनों एक पुलिसकर्मी द्वारा किशोरी के साथ हैवानियत की गई थी। जिसके बाद किशोरी के परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी हेड कांस्टेल को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं एसपी द्वारा उसके बर्खास्त भी कर दिया गया है।

अब इस मामले का संज्ञान हरियाणा महिला आयोग के चेयरमैन रेनू भाटिया ने लिया है। रेनू भाटिया ने मामले के संबंध में कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह से फोन पर बातचीत कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑफिसियली मेल में भी किया है।

इस दौरान रेनू भाटिया ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि अभी देश में महिलाओं के प्रति दूसरे मामले ठंडे नहीं पड थे, कि हरियाणा में खाकी ने इस तरह की शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि उस आरोपी हेड कांस्टेबल के पास पीड़ित किशोरी का केस नहीं था, उसके बावजूद भी वह पूछताछ करने के बहाने पुलिस मित्र कक्ष में लेकर गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static