रेनू कादियान भगत सिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलकर उनके बारे में विस्तार से जाना

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 11:33 PM (IST)

रेनू कादियान भगत सिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलकर उनके बारे में विस्तार से जाना। वर्तमान मे भगतसिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान द्वारा हरियाणा प्रदेश मे नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए नशा मुक्त हरियाणा नाम की एक मुहिम भी शुरूआत की गई है जिसका उद्देश्य हरियाणा प्रदेश से गंभीर नशीले पदार्थों की समाप्ति है। रेनू कादियान ने नशे के बारे मे बताते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश मे नशे के आंकड़े इस प्रकार है- 

• हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रिपोर्ट में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। हरियाणा में नशे की सप्लाई में 18% की बढ़ोतरी हुई है। इसमें हेरोइन, गांजा, चरस, अफीम, स्मैक, कैप्सूल और कफ सिरप जैसे नशे शामिल हैं। यह नशा हरियाणा से सटे राज्यों और दूसरी जगहों से सप्लाई किया जाता है।
• हरियाणा में नशे की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही पिछले साल नशे से मौत के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले साल अब तक 84 युवा नशे की ओवरडोज से दम तोड़ चुके हैं। नशे की ओवरडोज से मरने वालों की उम्र 18 से 35 साल के बीच है
• वही हरियाणा के गृह मंत्री के अनुसार ड्रग्स तस्करी के अब तक 460 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में 4,683 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। चालू वर्ष में आठ नवंबर तक राज्य भर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3350 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले साल 2021 में राज्य ने 2745 मामले दर्ज किए गए थे और 3,975 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
• हरियाणा के यह 10 जिले है जिनमे नशा सबसे ज्यादा है। नशे की चपेट में हैं
जिसमें हरियाणा के 10 जिले सिरसा, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, अम्बाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और नूंह शामिल हैं।
रेनू कादियान के द्वारा नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत युवा सम्मेलन, नुक्कड़ सभा, जागरूक सम्मेलन, रैली तथा अन्य विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशा उन्मूलन के लिए कार्य किया जा रहा है।

रेनू कादियान भगत सिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिल भगत सिंह फाउंडेशन के उद्देश्य व उनके बारे में विस्तार से जाना। रेनू कादियान का जन्म पानीपत जिले के एक गांव मे साधारण परिवार मे हुआ। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से प्राप्त की और स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इन्होने दिल्ली और सिंगापुर मे बड़े-2 कॉर्पोरेट्स मे कार्य किया।
तथा आज अपने सफल कैरियर के दौरान सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया मे पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर पद पर कार्यरत है।
 
वही इनकी सामाजिक गतिविधियो की वजह से 2021 मे इन्हे भगतसिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया तब से लेकर अब तक आप युवा प्रेरणा  के नाम से विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन करवा चुकी है और आज तक सामाजिक कार्य कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Sharma

Recommended News

Related News

static