रेवाड़ी हेड क्वार्टर डीएसपी भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 05:09 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): हरियाणा के रेवाड़ी जिला में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। यहां अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। आज रेवाड़ी हेड क्वार्टर डीएसपी हंसराज कोरोना पाॅजिटिव मिले। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।  डीएसपी के पाॅजिटिव मिलने के बाद कार्यालय को बंद कर सैनिटाइज किया गया। बता दें कि इससे पहले जिला में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजिटिव मिले थे। जिला में लगातार बढ़ते केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static