Rewari: प्रचार कार्यक्रम में 2 घंटे देरी से पहुंचे प्रत्याशी को मिली ऐसी सजा, कार्यकर्ताओं ने मौके पर किया ये काम
punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 04:40 PM (IST)
बावलः बावल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण कुमार के खिलाफ बुधवार को पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने विरोध कर दिया। दरअसल, कृष्ण कुमार प्रचार कार्यक्रम में 2 घंटे देरी के बाद भी नहीं पहुंचे। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और टोपियां उतार फेंकीं।
डॉ. कृष्ण कुमार के शेड्यूल के मुताबिक, उन्हें सुबह सवा 11 बजे गांव केशोपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचना था। इसके लिए गांव से काफी दूर पहले ही कार्यकर्ता डीजे लेकर उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए।
ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. कृष्ण कुमार करीब 2 घंटे तक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं, गांव में जब वह पहुंचे तो गांव के सबसे पुराने रास्ते के बजाय एक साल पहले बनाए गए नए रास्ते से गांव में चले गए, जबकि कार्यकर्ता पुराने रास्ते पर ही पेट्रोल पंप के पास उनका इंतजार करते रह गए।
जैसे ही इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। डॉ. कृष्ण कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ चुनिंदा लोगों से घिरे डॉ. कृष्ण ने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में लिए भाजपा के झंडे और सिर पर पहनी हुई टोपी तक उतार फेंकीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
रात को Hotel में रूका जवान, सुबह नहीं खोला दरवाजा...मौके पर पहुंची पुलिस अंदर का नजारा देख रह गई दंग