हाईवे पर रोडवेज बस व ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2017 - 05:49 PM (IST)

महेन्द्रगढ़(प्रदीप बालरोडिया):महेन्द्रगढ़ के स्टेट हाईवे पर उस समय सनसनी फैल गई जब कॉलेज के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाइवे पर रोडवेज बस व ऑटो में जोरदार भिड़ंत हुई जिसमे 3 लोगों की मौेके पर ही मौत हो गई। वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को  सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ऑटो महेन्द्रगढ़ से गांव कोथल खुर्द जा रहा था वहीं बस नारनौल से आ रही थी।
PunjabKesari
सरकारी कॉलेज के पास दोनों में आमने सामने की भिड़ंत हुई है जिसमे ऑटो के परखच्चे उड़ गए।  लोगों के अनुसार बस की स्पीड इतनी तेज थी की ऑटो को कई दूर तक घसीट कर ले गई। सभी घायल व मृतक गांव कोथल खुर्द के रहने वाले हैं।  घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव कोथल खुर्द में यातायात का एकमात्र साधन ऑटो ही है लोग ऑटो में सवार होकर ही शहर में आते है। एसपी कमलदीप गोयल ने हालात का जायजा लिया व पुलिस को  सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static