हड़ताल पर ड्राइवर, रोडवेज का चक्का जाम, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 01:39 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा रोडवेज के ड्राइवरों ने आज लॉन्ग रूट की बसों का चक्का जाम कर दिया। अपनी मांगों को लेकर रोडवेज बस के ड्राइवरों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ड्राइवरों का कहना है कि उनकी सेलरी समय पर नहीं दी जाती। उनके भत्ते को भी रोका गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

रोडवेज डिपो प्रधान शिव कुमार ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वह लगातार अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं,लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। 10 साल पहले जो रोडवेज कर्मचारी लगाए गए थे उन्हें आज तक पक्का नहीं किया गया, जबकि उनके बाद में लगे कर्मचारियों को पक्का किया जा चुका है। इसके अलावा वेतन असमानता भी काफी अधिक है।दूसरे जिलों में ड्राइवरों को बढ़ा हुआ वेतन दिया जा रहा है, लेकिन गुड़गांव में ऐसा नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वह कई बार महाप्रबंधक से कई बार मिल चुके हैं और महाप्रबंधक ने उन्हें समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन भी दिया है, लेकिन इस बातों को भी महीनों बीत गए है। जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह मजबूरन अब धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static