रोहतक जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड: दोषी कोच को फांसी, रहम मांगने पर अदालत ने दिया ये जवाब

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2024 - 05:45 PM (IST)

रोहतक(दीपक) : रोहतक जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड में  दोषी कोच को अदालत ने फांसी की सजा दी है। दोषी के रहम मांगने पर अदालत ने कहा, क्या सरताज किसी का बेटा नहीं था। बता दें कि 21 फरवरी 2021 को जाट कॉलेज के अखाड़े में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक यूपी के शहर मथुरा निवासी महिला पहलवान पूजा तोमर रोहतक के जाट काॅलेज के अखाड़े में प्रशिक्षण ले रही थी। उसने मुख्य कोच विनोद मलिक को शिकायत दी थी कि कोच सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है। शादी के लिए दबाव डालता है। मुख्य कोच ने आरोपी कोच को अखाड़ा छोड़ने की चेतावनी दी थी।

अखाड़े में पहुंचकर 6 लोगों को मारी थी गोली 
आरोप है कि इस बात से नाराज होकर आरोपी कोच सुखविंदर ने 12 फरवरी 2021 की शाम अखाड़े में पहुंचकर रिवाल्वर से मुख्य कोच मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक, मांडोठी निवासी कोच सतीश, मोखरा निवासी प्रदीप व महिला पहलवान यूपी की मथुरा निवासी पूजा तोमर को गोली मार दी। पांचों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मुख्य कोच के बेटे 2 साल माह के सरताज को ऊपर ले जाकर सिर में गोली मारी। तीन दिन उपचार के दौरान सरताज की भी मौत हो गई। हालांकि जाट किशोरी कॉलेज के बाहर बुलाए गए कोच निडाना निवासी अमरजीत को भी आरोपी कोच ने गोली मारी, लेकिन उसकी जान बच गई। दिल्ली पुलिस ने आरोपी कोच सुखविंदर को बादली के पास गिरफ्तार कर लिया था। 

जांच में खुलासा हुआ कि यूपी के मुजफ्फनगर जिले के गांव राजपुर-छाजपुर निवासी मनोज ने आरोपी कोच को हथियार उपलब्ध करवाए थे। पीड़ित पक्ष ने मनोज पर वारदात की साजिश में शामिल होने का भी आरोप लगाय था, लेकिन अदालत में उस आरोप को साबित नहीं किया जा सका।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static