खट्टर रोड शो के जरिए तलाश रहे सुरक्षित विधानसभा सीट: जयहिंद

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 12:31 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार को अाढ़े हाथों लिया। उनका दावा है कि सीएम अपने करनाल से तो हार चुके हैं। अब वे रोड शो के जरिए अपनी सुरक्षित विधानसभा सीट तलाश रहे हैं जहां से उनकी भारी मतों से जीत हो सके। लेकिन सीएम को इतनी सुरक्षा में नहीं बल्कि खुले में घूमना चाहिए। प्रदेश के उन गांव में जाए जहां 24 घंटे में केवल 24 मिनट बिजली अाती है। इस दोरान उन्होंने बताया कि वे  27 मई को कुरुक्षेत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे जो कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में होगा।  

नवीन जयहिंद ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। उनका कहना है कि भाजपा सरकार को 4 साल हो गए हैं, इस दौरान एक भी विकास का कार्य नहीं किया गया।  इन 4 सालों में केवल बवाल ही बवाल हुए हैं। किसानों को सरकार ने परेशान किया है। हर रोज कितने जवान देश की सीमा पर शहीद हो रहे हैं। 

इनेलो पार्टी भाजपा की बी टीम है और दोनों आपस में मिले हुए हैं। कुरुक्षेत्र भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे हरियाणा प्रदेश के लोगों को जातियों में बांटने में लगे हुए हैं। राजकुमार सैनी और यशपाल मलिक दोनों नूरा कुश्ती का खेल खेल रहे हैं। दोनों की अापस में सेटिंग हुई है। दोनों राजनीति का खेल खेल रहे हैं जो अब ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है, उन्होंने कहा कि जो दिल्ली में इतने ज्यादा विकास कार्य हुए हैं हरियाणा में भी हो सकते हैं। केजरीवाल लोगों के सामने इस बात को रखेंगे और बताएंगे कि किस प्रकार से दिल्ली में इतने ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static