सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तारः विज पर टिकी सबकी नजर, इन 6 नामों पर लग सकती है मोहर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 11:53 AM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 4:30 होगा। सूत्रों के अनुसार, आज छह विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सभी की नजरें पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पर टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, आज मंत्रिमंडल में सुभाष सुधा, सीमा त्रिखा, संजय सिंह, कमल गुप्ता, विशंभर वाल्मीकि, अभय यादव को शामिल किया जाएगा।



वहीं मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहली बार अंबाला पहुंचे। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नहीं दिखे। इसके बाद सीएम का काफिला करनाल के लिए रवाना हो गया। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं। 



यहां बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विज ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। विज ने नाराजगी पर फिर कहा वो नाराज नही है तो घरौंडा रैली को लेकर भी विज से स्पष्ट किया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static