फौगाट परिवार में जल्द होगा खुशियों का डबल धमाल, बबीता के बाद संगीता लेगी 7 फेरे

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 11:51 AM (IST)

चरखी दादरी: गांव बलाली में फिलहाल फौगाट परिवार में बबीता की शादी को लेकर काफी व्यस्त माहौल चल रहा है, लेकिन इस परिवार में जल्द खुशियों का डबल धमाल होने वाला है। इस बात की पुष्टि द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फौगाट ने स्वयं की है।

Image result for संगीता phogat"
उन्होंने बताया कि 24 नवम्बर को उनकी छोटी बेटी संगीता फौगाट का रिश्ता भी तय किया जा सकता है। उन्होंने अपनी बेटी के जीवन साथी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया को चुना है। जल्द ही इस रिश्ते की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी, लेकिन शादी  ओलिम्पिक गेम होने के बाद ही करेंगे।

Image result for संगीता phogat"

बजरंग को टोक्‍यो ओलिंपिक में भारत के लिए मेडल का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। गौरतलब है कि हाल के समय देश के कई महिला और पुरुष रेसलर ने आपस में शादी रचाई है। संगीता की बड़ी बहन गीता फोगट ने पहलवान पवन से शादी की है।  ओलिंपिक खेलों की कांस्‍य पदक विजेता साक्षी मलिक ने रोहतक के पहलवान सत्‍यव्रत के साथ सात फेरे लिए हैं। इसी तरह विनेश फोगाट का विवाह पहलवान सोमवीर से हुआ है।

Image result for संगीता phogat"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static