गीता जयंती के सरस मेले का आयोजन आज, राज्यपाल सोलंकी करेंगे शुभारंभ

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 10:08 AM (IST)

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड): अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सरस मेले का आयोजन आज शुक्रवार को किया जाएगा। इसके शुभारंभ के लिए प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी यहां पर आएंगे। गीता जयंती की तैयारियों को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया कि गीता जयंती महोत्सव पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आने वाले हैं। मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के कड़े इंतजाम बनाए रखने के आदेश दिए।

PunjabKesari

डीएस ढेसी ने बताया कि, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2017 का शुभारम्भ महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 नवम्बर को करेंगे। उन्होंने अम्बाला से लेकर कुरुक्षेत्र तक राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम और सडक़ों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

PunjabKesari

हैलीपैड व्यवस्था, जीओ गीता संस्थान में शिलान्यास कार्यक्रम, राष्ट्रपति के लिए जलपान व्यवस्था, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में मंच की व्यवस्था के लिए भी पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 25 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय गीता सैमिनार में बैठने की व्यवस्था, ब्रहमसरोवर पर राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की व्यवस्था सहित तमाम प्रबंध करने के आदेश दिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static