1.85 करोड़ का घोटाला करने वाला सरपंच गिरफ्तार, किसी को पता ना लगे इसलिए कर दिया पंचायत का रिकॉर्ड नष्ट
punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 07:39 PM (IST)
पलवल : हथीन क्षेत्र में 1.85 करोड़ रुपये के घोटाला के मामले में 4 साल से फरार चल रहे सरपंच इकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। DSP मोहिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी सरपंच ने स्वीकारा कि वो पंचायत का रिकॉर्ड नष्ट कर चुके है। DSP ने बताया कि इस घोटाले में उसकी पत्नी और पूर्व सरपंच वनिशा भी आरोपी है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि मामले से पर्दा तब उठा जब खाइका गांव के सरपंच इकबाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ। दरअसल खाइका ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 44 लाख 91 हजार 613 रुपये की धनराशि आई थी। मामले में जिला प्रशासन ने विकास कार्यों के मूल्यांकन के लिए जांच कमेटी बनाई। जांच में साबित हुआ कि सरपंच ने केवल 59 लाख 57 हजार 117 रुपये ही विकास कार्य में लगाए। सरपंच ने 1 करोड़ 85 लाख रुपये से अधिक का घोटाला हुआ। सरपंच ने पंचायत का रिकॉर्ड नष्ट कर दिया और 2021 से फरार चल रहा था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा की इस अनाज मंडी में करोड़ों का ''धान घोटाला'', 9 करोड़ के गबन का आरोप... CM तक पहुँची शिकायत