पंचकूला और चंडीगढ़ के लोगों के लिए परेशानी का सबब बने सरपंच, धरने के चलते बॉर्डर पर जाम की स्थिति

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 09:24 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : ई-टेंडरिंग के विरोध में पिछले कई दिनों से पंचकूला के हाउसिंग बोर्ड चौक डटे हरियाणा के हजारों सरपंचों से लोग खासे परेशान हैं। सरपंचों के मोर्चे के चलते चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे न केवल लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि उनके काम धंधे भी चौपट हो गए हैं। खासकर स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा और व्यापारियों को इससे काफी परेशानी हो रही है। चौक पर बैठे प्रदर्शनकारियों की वजह से लोगों को कई किलोमीटर घूमकर दूसरे रास्तों से अपने गणतव्य तक जाना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा असर

लोगों का कहना है कि आए दिन विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर पंचकूला में एकत्रित होते हैं और प्रदर्शन करते हुए सड़कों को जाम कर देते हैं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। प्रदर्शन के कारण स्थिति तनावपूर्ण तो बनती ही है, साथ ही इसका यहां के लोगों की जीवनचर्या पर भी प्रभाव पड़ता है। 

 

लाठीचार्ज के बाद सरपंचों ने पंचकूला में ही लगाया पक्का मोर्चा

पिछले दो माह में चंडीगढ़-पंचकूला बार्डर सात बार बंद हो चुका है। अब सरपंचों ने यहां पक्का मोर्चा लगा दिया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों का प्रदर्शनकारियों से कहना है कि अपनी मांगों के लिए उन्हें परेशान न किया जाए। अगर प्रदर्शनकारी इसी तरह से रोड जाम करते रहे तो उनका यहां जीवन यापन करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से जल्द यहां की सड़कों को खाली करने की मांग की ताकि यहां का जनजीवन सामान्य हो सके। बता दें कि 1 मार्च को प्रदेशभर के किसान पंचकूला में ई-टेंडरिंग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे। पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ बढ़ने की कोशिश में सरपंच पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान पुलिस ने सरपंचों पर लाठीचार्ज भी किया था। तभी से सरपंच हाउसिंग बोर्ड चौक पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठ गए हैं।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static