फूट का आरोप लगाकर स्वार्थी कर रहे हैं कांग्रेस का त्याग, मौकापरस्त लोगों के जाने से मजबूत होगी पार्टी : अरोड़ा

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 11:12 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): अंदरूनी फूट और आपसी मनमुटाव का आरोप कांग्रेस पार्टी का त्याग करने वाले नेताओं पर कटाक्ष करते हुए पूर्व विधानसभा स्पीकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस कमजोर नहीं बल्कि बेहद मजबूती की ओर अग्रसर होगी। क्योंकि यह छटनी का वक्त चल रहा है और पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठ और वफादार कार्यकर्ता- नेता अपनी ईमानदारी का परिचय देकर अडिग है, जबकि स्वार्थी और मौकापरस्त लोग पार्टी को ऐसे समय पर छोड़कर जा रहे हैं जब चुनाव बेहद नजदीक हैं और वक्त वफादारी दिखाने का है। उन्होंने कहा कि आदमपुर उपचुनाव रिजल्ट से यह तो साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी आज बेहद मजबूत स्थिति में खड़ी है और लोगों के दिलो दिमाग से भाजपा उतर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा आज सबके सामने है। खर्ची- पर्ची पर रोक का दावा करने वाली यह सरकार सबसे भ्रष्ट साबित हुई है।

 

किरण चौधरी को लेकर भी कही बड़ी बात

 

अशोक अरोड़ा ने पार्टी के वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी के सवाल पर बोलते हुए कहा कि पार्टी के प्रति बेहद समर्पित भाव रखने वाले परिवार से वह संबंध रखती हैं। इसलिए उन्हें अपनी गतिविधियां पार्टी के प्रति- पार्टी को मजबूत करने के लिए करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी परिवार का वर्चस्व पूरे प्रदेश के कोने-कोने में है। उनके कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र में मौजूद हैं जो कि उन्हें स्थितियों के अनुसार पार्टी के लिए अपना रोड मैप तैयार करना चाहिए।

 

किसान और किसानी को कमजोर करने के षड्यंत्र रच रही सरकार : अशोक अरोड़ा

 

अशोक अरोड़ा ने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि आज मंडियों में किसानों को फसलों की बिक्री में भारी परेशानी का सामना कर रहा है। प्रदेश सरकार बेशक किसान हितेषी होने के लाख दावे करें, लेकिन आज किसान अपने आपको बेहद बेबस और कमजोर स्थिति के हालातों में खड़ा देख रहा है। मंडियों में खरीद की बनाई गई नीति किसान विरोधी है और किसान भारतीय जनता पार्टी को आने वाले चुनावों में इसका रिजल्ट देगा और भाजपा अपनी कथनी और करनी के फर्क को लेकर पछताने को मजबूर होगी। अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा- चिकित्सा -सुरक्षा और बिजली- पानी की सुचारू व्यवस्था के मामले में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से फेल साबित हुई है। प्रदेश की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। रोजाना हो रहे कत्लेआम इस बात का सबूत है कि प्रदेश सरकार से कानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही। अफसरशाही हावी है और बदमाश तत्व खुलेआम आपराधिक वारदातें कर रहे हैं।

 

कैग की रिपोर्ट ने सरकार के घोटाले पर लगाई मुहर  : अरोड़ा

 

अशोक अरोड़ा ने कहा कि हर फसल पर आढ़तियों पर नए-नए तरीके थोपे जा रहे हैं। आढ़तियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। जिससे आढ़ती मजबूरन हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए हैं। न केवल आढ़ती बल्कि सरकार के इस फैसले से किसान का भी भारी नुकसान हो रहा है। आढ़ती और किसान का दामन चोली का साथ है। सरकार को मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से आढ़तियों की मांगों को मानना चाहिए।  अरोड़ा ने कैग की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हम लगातार इस सरकार पर घोटालों पर घोटाले का आरोप लगा रहे थे। आए दिन कहीं रजिस्ट्री- कहीं धान- कहीं शराब घोटाले की बात हमने उजागर करने की कोशिश की। लेकिन हाल ही में कैग द्वारा छापी गई रिपोर्ट के अनुसार दारु के रेट बढ़ाने से सरकार को 3000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। हमारी घोटाले की शंकाओं पर कैग ने मुहर लगाई है। अब सरकार को इस रिपोर्ट पर आगे आकर जवाब देना चाहिए कि आखिर यह 3000 करोड़ रुपए किसकी जेब में गए।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static