डायल 100 पर हमला करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 12, 2023 - 05:28 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : सपहेड़ा में बीते दिनों डायल 112 पर कुछ युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया था। इस हमले में एक पुलिस कर्मचारी को चोट भी आई थी। जिसके बाद  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महेश नगर थाने में मामला दर्ज किया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस शुक्रवार को 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सपहेड़ा में बीती 6 मई की रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 से 20 लोग गांव के चौराहे पर बैठ कर शराब पी रहे हैं। जिसकी वजह से गांव वालों को परेशानी हो रही है। जिसके बाद डायल 112 कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची। लेकिन शराबियों ने पुलिस वालों पर ही  डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें एक पुलिस कर्मचारी घायल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से तीन आरोपी सपहेड़ा, एक बड़ा खुडा और तीन आरोपी टांगरी पार के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।   पुलिस का कहना है इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द गिफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पीड़ित पुलिस कर्मियों ने बताया कि वारताद में कम से कम 15 से 20 युवक शामिल थे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static