शर्मनाक करतूत: नाबालिग छात्रा से होटल में किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजी

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 08:47 AM (IST)

पानीपत: पानीपत में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया और आरोपी ने लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर उसके परिजनों के पास भेज दी। पुलिस से प्राप्त अनुसार मामला पानीपत के एक गांव का है जहां की रहने वाली 16 साल की 10वीं कक्षा की छात्रा को गांव का ही एक लड़का 28 सितम्बर को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। दोनों गांव के अड्डे से एक ऑटो रिक्शा में सवार हो गए। इसके बाद लड़का किशोरी को एक होटल में ले आया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जबरन किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली और लड़की को उसके गांव के अड्डे के पास छोड़ने के बाद वीडियो को उसके परिजनों के मोबाइल पर भेज दिया।

वहीं लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच में आरोपी लड़का भी नाबालिग मिला है। पुलिस ने उस होटल संचालक को भी जांच में शामिल किया है जिसने दोनों नाबालिगों को अपने होटल में ठहरने के लिए कमरा दिया था। नियमानुसार बालिगों को ही होटल में कमरा दिया जाता है वह भी आई.डी. प्रूफ की जांच करने के बाद लेकिन होटल संचालक ने नाबालिग को कमरा कैसे दे दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static