Panipat: शहीद Major Ashish Dhaunchak को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र, भावुक मां को राष्ट्रपति ने लगाया गले

punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 07:49 AM (IST)

पानीपत: कश्मीर के अनंतनाग में 13 सितंबर 2023 को आतंकियों से मुठभेड़ में पानीपत के रहने वाले मेजर आशीष धौंचक शहीद हो गए थे। उनको बीते दिन मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद की मां और पत्नी को यह सम्मान दिया। इस दौरान शहीद मेजर आशीष की मां कमला भावुक हो गई जिन्हें राष्ट्रपति ने गले लगाया और सांत्वना दी। पत्नी ज्योति भी भावुक दिखाई दीं। 

PunjabKesari

बता दें कि मेजर आशीष 19 राष्ट्रीय राइफल्स की सिख लाइट इन्फैंट्री में तैनात थे। उन्हें राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 अगस्त 2023 को सेना मेडल दिया था। मेजर आशीष की 4 साल की एक बेटी है। मेजर आशीष ने अपने लिए पानीपत की TDI सिटी में नया घर बनवाया था। इसमें वह अपने बर्थडे पर शिफ्ट होने वाले थे, लेकिन कुदरत को कुछ ओर ही मंजूर था। उससे पहले ही वह आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए।

PunjabKesari

3 बहनों के इकलौते भाई थे मेजर आशीष 

मेजर आशीष 3 बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी मां कमला गृहिणी और पिता लालचंद नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) से सेवामुक्त हुए हैं। उनके चाचा का बेटा विकास भी भारतीय सेना में मेजर है। मेजर आशीष की शादी 15 नवंबर 2015 को जींद की रहने वाली ज्योति से हुई थी। उनकी एक बेटी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static