स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला की कमी हमें हमेशा खलेगी : रणदीप

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 10:31 AM (IST)

कैथल(महीपाल/ गौरव): स्थानीय पवन वाटिका पैलेस में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व राज्यसभा सांसद और अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.शमशेर सिंह सुरजेवाला की श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न हुई।  श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी बुजुर्गों, नौजवान साथियों का अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्वयं व सुरजेवाला परिवार की ओर से आभार प्रकट किया।  

उन्होंने कहा कि वह प्रदेश ही नहीं बल्कि समस्त भारतवर्ष के नेता थे। उन्होंने कैथल के साथ-साथ नरवाना और साथ लगते सभी इलाकों में चहुंमुखी विकास की गाथा को आगे बढ़ाया और स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला की कमी हमेशा हमें खलेगी। रणदीप ने कहा कि स्व.शमशेर सुरजेवाला का हमेशा ही कैथल से लगाव रहा है। उन्होंने जब 2005 में कैथल की अपनी मित्रभूमि को कर्मभूमि बनाया तो उनकी एक ही इच्छा थी कि न केवल कैथल विधानसभा बल्कि पूरा जिले में कोई भी असुविधा न रहे।

वह केवल राजनीतिक इच्छा ही नहीं थी बल्कि वह यह चाहते थे कि कैथल व कुरुक्षेत्र की देवभूमि का जो अंश उनके अंदर है उसका अहसान पीढ़ी दर पीढ़ी उतारना हमारा कर्तव्य है। इस कर्तव्य का बोध हमें आज भी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस कर्तव्य को सबके साथ मिलकर हम निभाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कैथल, नरवाना और इन सबके आसपास का इलाके और ज्यादा बेहतर बनाएं।  

इस मौके पर विभिन्न संस्थानों, संस्थाओं, और कैथल व आस-पास से लोगों सहित बिजेंद्र सुरजेवाला, मनजीत सुरजेवाला, सुदीप सुरजेवाला, अश्विनी, पूंडरी से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सतबीर जांगड़ा भाणा,बिल्लू चंदाना,अनिल तिवारी,कविराज शर्मा,बहादुर सैनी,सतीश बंसल,जगदीश बहादुर खुरानिया, राम बहादुर खुरानिया,अश्विनी कालू शोरेवाला, पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी, पंजाबी वैल्फेयर प्रधान राजकुमार मुखीजा, हरियाणा कांग्रेस प्रधान धर्मवीर कौलेखा, नगर परिषद की चेयरपर्सन सीमा कश्यप आदि ने स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Reported By

Sunil Pandey

Related News

static