Sirsa News : घर में जिंदा जले पति-पत्नी, बेटे ने कमरा खोला तो रह गया हक्का-बक्का

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 03:40 PM (IST)

सिरसा : सिरसा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आज सुबह एक दंपती संदिग्ध परिस्थितियों में घर में जिंदा जल गया। इससे दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस के आलाधिकारियों ने दुर्घटना की जानकारी ली। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले के खंड डबवाली गांव के गीदड़ खेड़ा का है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती कमरे में बंद हो गया था। इसके कुछ ही देर बाद कमरे से आग की लपटें निकलने लगी थीं। आग बुझने के बाद कमरे से जले हुए पति-पत्नी के शव मिले। दोनों के सिर पर चोट के निशान भी थे।

बेटे ने दी आग लगने की सूचना

मृतक दंपती के बेटे हरपाल सिंह (18) ने बताया है कि आज सुबह करीब 4:30 बजे उसके घर के एक कमरे से आग की लपटें निकल रही थीं। उस कमरे में उसके पिता जसवंत सिंह (40) और मां मलकीत कौर (37) सोए हुए थे। हरपाल ने बताया कि उसके घर में गुरु का पाठ चल रहा था। घर के बगल में ही गुरुद्वारा है। सवेरे गांव के कुछ लोग गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। हरपाल ने उन लोगों को दुर्घटना की सूचना दी। उसका कहना था कि घर में कोई 2 लोग घुसे हुए हैं। उन्होंने घर में आग लगा दी है। सूचना मिलने पर लोग हरपाल के घर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही उसके घर पर दस्तक दी, तो कमरे में आग लगी हुई थी। इसी के साथ लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लोगों ने काफी मशक्कत कर कमरे का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static