पानीपत में सो रही युवती को सांप ने डसा, मौत...मध्य प्रदेश की रहने वाली थी मृतका

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 12:01 PM (IST)

पानीपत : जिले के गांव रजापुर गांव के खेतों में बने डेरे में युवती सपना (18) को सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई जो कि मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। करीब 5 साल पहले आया परिवार रजापुर गांव के खेतों में बने डेरे में रहकर मेहनत-मजदूरी करके गुजार-बसर कर रहा था।

बताया गया है कि मंगलवार की रात को पूरा परिवार खाना खाने के बाद गर्मी के कारण जमीन पर ही कपड़ा बिछाकर सो रहा था। रात के अंधेरे में अचानक एक सांप बिस्तर पर आ गया और उसने सो रही सपना को डस लिया। सांप के काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन-फानन में उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static