अलग अंदाज में नजर आई सोनिया व प्रियंका गांधी, हरियाणवी महिलाओं के साथ किया डांस

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 08:20 AM (IST)

सोनीपत : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर दिल्ली पहुंची हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना निवासी महिलाओं ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी संग खाना खाया। इस दौरान सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने महिलाओं संग हरियाणवी गानों पर डांस भी किया। वहीं महिलाओं ने कहा कि सोनिया व प्रियंका के साथ बिताया गया समय उन्हें उम्रभर याद रहेगा।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे अचानक गोहाना के गांव मदीना के खेतों में पहुंच गए थे। वहां उन्होंने किसानों व मजदूरों के साथ मिलकर खेत में धान की रोपाई की और ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की थी। यही नहीं राहुल गांधी ने खेत में ही महिला मजदूरों के साथ बैठकर खाना भी खाया था। राहुल गांधी ने महिलाओं ने बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं भी जानी थी।

वहीं महिला किसानों व मजदूरों ने राहुल गांधी का घर देखने के इच्छा जताई थी। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि उनका घर तो है नहीं, वे उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी के आवास पर आमंत्रित कर सकते हैं। इस पर राहुल गांधी ने फोन पर प्रियंका गांधी से महिलाओं की बात भी करवाई थी। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आमंत्रण दिया था। इसके बाद महिलाओं के दिल्ली पहुंचने पर उनके जोर देने पर प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ गीतों पर ही नाचना शुरू कर दिया। इस दौरान ताजन ने सोनिया गांधी को नाचने के लिए कहा और उनका हाथ पकड़ उनके साथ नाचना शुरू कर दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static