सोनीपत में 9वीं कक्षा की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

punjabkesari.in Thursday, Dec 18, 2025 - 10:05 AM (IST)

सोनीपत (ब्यूरो) : कुंडली थाना क्षेत्र के शॉपिंग मॉल की छत पर दुष्कर्म किए जाने से 9वीं कक्षा की छात्रा गर्भवती हो गई थी। दुष्कर्म का आरोप उसके सहपाठी पर लगा था। पुलिस ने किशोर को अभिरक्षा में लिया था और बाल सुधार गृह भेज दिया था।

मूलरूप से बिहार हॉल राई थाना क्षेत्र निवासी महिला ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा के साथ गांव का किशोर भी पढ़ता है। दोनों के बीच बोलचाल थी। आरोप है कि छात्रा 1 अक्तूबर को मॉल में घूमने गई थी। वहां पर सहपाठी ने उनकी बेटी को मॉल की छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बेटी को धमकी देकर डराया गया था। बेटी को पेट दर्द के चलते अस्पताल लेकर गए तो उसके 2 माह की गर्भवती होने का पता लगा था। जिस पर कुंडली थाना में केस दर्ज कराया गया था। कुंडली थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेजा जा चका है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static