सूरजकुंड में अाज से प्रदेश भाजपा का मंथन

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 10:47 AM (IST)

फरीदाबाद(महावीर गोयल): 7 व 8 जुलाई को फरीदाबाद में होने वाली भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। चुनावी वर्ष होने के कारण दो दिवसीय भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में न केवल प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल दोनों दिन मौजूद रहेंगे बल्कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा के हरियाणा प्रभारी डा. अनिल  जैन भी दोनों दिन बैठक में शिरकत करेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन व चुनाव की दृष्टि से कई अहम मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा केे लिए चिंता का विषय यह है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए फैसलों को अमलीजामा पहनानाा भाजपा के शीर्ष नेताओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा। 

प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार होने के बावजूद कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं बार-बार संगठन द्वारा जिम्मेवारियां लगाए जाने के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं हैं। संगठन और सरकार केे बीच तालमेल का अभाव भी कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण हैं। अधिकारियों की अनदेखी से तो कार्यकर्ता पहली ही आहत हैं। चंडीगढ़ में मंत्रियों द्वारा भी उनकी सुनवाई नहीं की जाती। जिससे कार्यकर्ताओं में काफी निराशा है। फरीदाबाद में 7 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक सूरजकुंड में होगी जबकि 8 जुलाई को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा केे सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेेंगे। 

यह बैठक सेक्टर-12 स्थित कन्वेेंशन सेंटर में आयोजित होगी। पिछले लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ता अपनी उपेक्षा को लेकर परेशान हैं। अपनी उपेक्षा का दर्द वे जिला व प्रदेश स्तर पर होने वाली नियमित बैठकों में भी उठा चुके हैं। पुराने कार्यकर्ता तो अपना दुखड़ा संघ के आगे भी रो चुके हैं। लगभग 1 माह पूर्व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के 2 दिवसीय फरीदाबाद प्रवास के दौरान भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का दुखड़ा रोया गया था। 

सरकार की कार्यशैली से विधायक और मंत्री भी दुखी!
भाजपा सरकार में निराशा  केवल भाजपा कार्यकर्ताओं में ही नहीं है बल्कि भाजपा के विधायक और मंत्री भी सरकार की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं। आपसी गुटबाजी के कारण विधायकों व मंत्रियों में खींचतान विकास कार्यों का प्रभावित कर रही है। इतना ही नहीं स्वयं विधायक और मंत्री भी सरकार को कोसतेे हुए नजर आते हैं। 

सरकार केे प्रति अपनी ही पार्टी नेताओं की नाराजगी का भांपते हुए पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने चंडीगढ़ अपने निवास पर भाजपा नेताओंं को न केेवल व्यक्तिगत फीडबैक के लिए बुलाया था बल्कि सामूहिक बैठकों में भी भाजपा नेताओं का फीडबैक लिया था। इस फीडबैक में भी भाजपा नेताओं ने अधिकारियों की मनमानी और भाजपा नेेताओं की अनदेखी का मामला प्रमुखता से उठाया था। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static