सौतेले बेटे ने मां पर हमला कर किया लहूलुहान, सहेली की मदद से पहुंची अस्पताल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 05:09 PM (IST)

पानीपत (सचिन) : जिस चार साल के सौतेले बेटे को पाल-पोश कर बड़ा किया, उसी कलियुगी बेटे ने मामूली कहासुनी के चलते कपड़े इस्त्री करने वालय प्रेस मारकर अपनी मां को लहूलुहान कर दिया। यह घटना तहसील कैम्प के पटेल नगर की है। लहलुहान महिला अपनी सहेली की मदद से सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची फिलहाल घायल मां का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से आरोपी बेटा अपने बाप के साथ मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक पटेल नगर की रहने वाली गुरमीत की 14 साल पहले दूसरी शादी हुई थी। उसके पति की पहली पत्नी का देहांत हो चुका है जिसका एक बेटा भी है। गुरमीत की जब शादी हुई थी तब उसका सौतेला बेटा महज चार साल का था जिसे गुरमीत ने ही बड़ा किया। गुरमीत का सगा बेटा टैक्सी चलाता है। राहुल का घर में पैसों को लेकर भाई के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा छुड़वाने गई गुरमीत के सिर में उसके सौतेले बेटे राहुल ने प्रेस मारकर लहूलुहान कर दिया। आरोपी बेटा अपने बाप के साथ मौके से फरार हो गया। फिलहाल घायल मां या सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static