तिरंगे के नाम पर लूट: करनाल के डिपो संचालक पर कड़ा एक्शन, सप्लाई तुरंत प्रभाव से की गई निलंबित
punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 12:29 PM (IST)

चंडीगढ़\करनाल(धरणी): सीएम सिटी में तिरंगे के कारण राशन न मिलने से लोगों काफी परेशान हो रहे थे। डिपो संचालकों का कहने था कि पहले कार्ड धारकों को 20 रुपए का तिरंगा झंडा दिया जाएगा, तभी उन्हें राशन मिलेगा। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो काफी वायरल हो रही थी। अब इस संबंध में कड़ा एक्शन लेते हुए करनाल से डिपो धारक दिनेश कुमार की सप्लाई तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तिरंगा कोई भी स्वेच्छा से ले सकता है। इसके साथ ही 15 अगस्त के बाद बचे झंडे वापस हो जाएंगे।
गौर रहे कि कल राशन कार्ड धारकों ने विरोध करते हुए कहा था कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। किसी से पैसे उधार में उठाकर राशन लेने आए हैं। डिपो होल्डर कहता है कि पहले 20 रुपए तिरंगे झंडे के पैसे देने होंगे, तभी राशन मिलेगा। लोगों ने कहा कि एक तरफ तो सरकार गरीबों की हितैषी बनने का ढोंग कर रही है, वहीं सरकार व अधिकारी इस तरह से गरीब लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। अगर सरकार को हर घर तिरंगा लगवाना है तो गरीब लोगों को तिरंगा फ्री में देना चाहिए था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न बोर्ड/निगम द्वारा दी गई 130.53 करोड़ रूपए की सहायता राशि, CM नीतीश ने इस सामाजिक पहल की सराहना की

Chaiti Chhath Puja 2023: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 4 दिवसीय महापर्व संपन्न, गंगा घाट पर उमड़ा जनसैलाब

अष्टमी पर कर लें ये छोटे से उपाय, मां दुर्गा की बनी रहेगी परिवार पर कृपा

Mata Vaishno Devi: छठा नवरात्र अब तक 2.15 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन में किया नमन