रोडवेज हड़ताल पर सख्त प्रशासन, गोहाना बस स्टेंड पर धारा 144 लागू

punjabkesari.in Thursday, Oct 25, 2018 - 10:59 AM (IST)

गोहाना/सोनीपत(सुनील जिंदल/पवन राठी): प्रदेश में अाज हड़ताल का दसवां दिन है, जिसके चलते सरकार ने सख्ती दिखाते हुए गोहाना बस स्टेंड पर धारा 144 लागू कर दी है। जहां धारा- 144 का हवाला देकर बस स्टेंड पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियो को वहां से बाहर निकाल दिया गया। हालाकि कुछ बसें पुलिस की मौजूदगी में चलाई जा रही हैं। बता दें हड़ताली कर्मचारियों की गतदिवस परिवहन मंत्री कृष्ण पवार से मीटिंग हुई थी तो असफल रही। जिसके बाद प्रदेश में हड़ताल जारी है।

वहीं अाज सरकार की मुश्किके फिर से बढ़ सकती हैं क्योकि अाज रोडवेज कर्मचारियों के साथ  निगम कर्मचारी, वन विभाग कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी  एक साथ हड़तास पर बैठेंगे। वहीं सर्वकर्मचारी संघ के 11 सदस्य अाज रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में भूख हड़ताल करेंगे।

हरियाणा की हर खबर अब आपके वॉट्सऐप पर, सब्सक्राइब करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static