एन.एच.एम. के 73 हड़ताली कर्मचारी बर्खास्त

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 11:36 AM (IST)

चंडीगढ(पांडेय): हरियाणा में हड़ताली एन.एच.एम. 73 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें 70 कर्मचारी नारनौल और 3 कर्मचारी फरीदाबाद जिले से हैं। उधर, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में खुलकर आ गया है। सर्व कर्मचारी संघ ने हड़ताली कर्मचारियों के नेताओं को बर्खास्त करने की ङ्क्षनदा की है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि सरकार एन.एच.एम. कर्मचारियों मानी हुई मांगों के पत्र जारी करने की बजाय नेताओं को बर्खास्त करने पर उतारू है। सरकार की उदासीनता को देखते हुए अब हड़ताल को 11 फरवरी तक बढ़ा दिया है। 

वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अमनीत पी. कुमार ने कर्मचारियों से जनहित में तुरंत प्रभाव से हड़ताल समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य से संबंधित चलाए जा रहे कार्यक्रमों में हड़ताल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static