हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों की सरकार को धमकी

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 05:18 PM (IST)

भिवानी(अशोक भारद्वाज): प्रदेश भर में अपनी मांगों को लेकर NHM कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो चुकी हैं और आम जनता बेहर परेशान हैं। वहीं हड़ताल पर बैठे कर्मी भी हड़तालपर बैठे कर्मियों ने सीधे सरकार को चेतावनी दे डाली है। उनकी मांग है कि सरकार उन्हें जॉब सिक्योरिटी दे और उनके वेतनमानों में बढ़ौतरी की जाए।
PunjabKesari, strike
उनका कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो ये हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी। वहीं नेशनल हैल्थ मिशन के तहत आज भिवानी में स्टाफ नर्स, चिकित्सक, एम्बूलैस ड्राईवर, एम्बूलेंस कंट्रोल रुम सहित कई अन्य कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियेां ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। 
PunjabKesari, mantri
हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि इससे पहले भी वे हड़ताल कर चुके हैं। जिसपर सरकार ने उन्हें आश्र्वासन देकर मांगों पर विचार करने की बात कही थी, लेकिन कोई विचार नहीं किया जिसके चलते दोबारा फिर हड़ताल के रास्ते को अपनाया गया है। वहीं उनका कहना है कि इस बार की लड़ाई आर-पार की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें डराने का प्रयास कर रही हे जिसको लेकर कई कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का नोटिस दिया गया हे लेकिन वे पीछे हटने वाले नही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static