सोसाइटी के गार्ड ने किया छात्रा से रेप

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 06:37 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): खेडक़ीदौला क्षेत्र में एक सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड द्वारा आठवीं की छात्रा से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह सेक्टर-84 की सोसाइटी में कपड़े प्रेस का काम करती है। उसकी बेटी जो आठवीं कक्षा में पढ़ती है, वह भी उसकी मदद में सोसाइटी में आ जाती है। उसकी बेटी ने 14 अगस्त को बताया कि सोसाइटी का सिक्योरिटी गार्ड सतनाम उसे धमकी दे रहा है। वह उसके साथ अब तक चार बार रेप कर चुका है। महिला ने अपने पति को इस बाबत बताया तो उसने सतनाम को धमकाकर वहां से भगा दिया। इसके बाद भी सतनाम बाज नहीं आ रहा और वह उसकी लडक़ी के साथ छेड़छाड़ करता और धमकी देता।

 

सतनाम की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसने मां के सामने ही उसकी बेटी का हाथ पकड़ लिया। जिस पर महिला ने सतनाम को पीटा भी। लेकिन, इसके बावजूद वह महिला की बेटी को परेशान कर रहा है। पुुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static