विधायक के घर सांत्वना देने पहुंचे सुभाष बराला, कहा- पाचों मेयर बीजेपी के होंगे

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 02:40 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के भाई की एक्सीडेंट से मौत हो जाने के बाद उन्हें सांत्वना देने बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला उनके घर पहुंचे। जहां पांचों नगर निगमों में बीजेपी के मेयर बनाने का दम भरते हुए  उन्होंने कहा कि किन लोगों के कहने पर नगर निगम के चुनाव प्रत्यक्ष रूप से कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कमल के निशान पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव में कोई भी कैंडीडेट पैराशुट से नहीं उतारा जाएगा और न ही कभी ऐसी कोई प्रथा रही है। 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी में जो भी उम्मीदवार योग्य होगा, वही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि चुनावों को पारदर्शिता से करवाने का सारा श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है। क्योकि इससे पहले की सरकारों में लोग अपनी स्वेच्छा से नहीं बल्कि मजबूरी में उम्मीदवार को चुनते थे।
PunjabKesari
इस बार के लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक परीक्षा की तरह माने जाए के जवाब में बराला ने कहा कि निश्चित रूप से हर चुनाव दिशा तो दिखाता ही है।  देश और प्रदेश में  4 साल में भाजपा सरकार ने काम किए हैं। उसी के आधार पर जनता, भारतीय जनता पार्टी को ही मौका देगी।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची अटैक पर बराला ने कहा कि केजरीवाल को तो सुर्खियों में रहने का शौक है। वह कोई ना कोई ऐसा प्रोपेगेंडा अपनाते रहते हैं ताकि वह खबरों में बने रहे। इनेलो में चल रही उठापटक का फायदा चुनावों में भाजपा सरकार को मिलेगा, इस पर बराला ने कहा कि भाजपा अपने कामों के दम पर चुनाव में जीत हासिल करेगी। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static