पानीपत के सिविल अस्पताल में पहली बार रेड ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन, सीएमओ ने डॉक्टरों की टीम को दी बधाई

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 09:20 PM (IST)

पानीपत(सचिन): शहर के सिविल अस्पताल में पहली बार रेड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन हुआ है। सीएमओ डॉक्टर जयंत आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में मरीज के रूप में एक ऐसी महिला दाखिल हुई थी, जिसके पेट में रेड ट्यूमर था। इस रेड ट्यूमर को मोलर प्रेगनेंसी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि यह बड़ी ही घातक बीमारी होती है, जोकि ट्यूमर कोशिका को मृत्यु की तरफ ले जाती है।

सीएमओ ने बताया कि इस बीमारी का ऑपरेशन करने के लिए सिविल अस्पताल द्वारा डॉ. लिपिका, डॉ. चहल, डॉ. वंदना व डॉ. साक्षी सहित चार डॉक्टरों की टीम का एक बोर्ड बनाया गया था। डॉक्टरों की टीम द्वारा इस बीमारी का सफल ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि यह बड़ा ही जटिल ऑपरेशन था। जोकि पानीपत के सिविल अस्पताल के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने इस सफलता पर डॉक्टरों की टीम को बधाई दी।   

                                 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static