संत निरंकारी जैसे समागमों से ही होता है मानव जाति का विकास: खट्टर(VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Nov 25, 2018 - 12:00 PM (IST)

सोनीपत(ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निरंकारी मंडल द्वारा पहला समागम हरियाणा की पावन धरती पर करने पर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा इन समागमों से ही मानव जाति का विकास होता है। समागम सुनने से मन का भाव बदलता है। 

एक बार भाव बदल गया और मन भगवान के चरणों में लीन हो गया तो भाग्य बदलते देर नहीं लगेगी। हमें प्रभु का स्मरण सच्चे मन से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाते हैं। समागम से ही ज्ञान मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य जिस भावना व कामना के साथ प्राण त्यागता है, आगे का जन्म उसी के अनुसार मिलता है। उन्होंने कहा कि समागमों से मनुष्य का जीवन बदलता है। 

कलियुग में मानव को रास्ता दिखाने का काम समागम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन सरकार की नीतियों को आगे बढ़ा रहा है। सरकार भी मिशन के साथ मिलकर चल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static