Haryana Top10 : SYL को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2023 - 10:07 PM (IST)

डेस्क : हरियाणा और पंजाब के सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।  सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कहा कि वह इस मुद्दे पर राजनीति न करे। पंजाब सरकार कानून से ऊपर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को सख्त आदेश देने के लिए मजबूर न करें।

Asian Games 2023 : नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में दिलाया गोल्ड, 88.88 मीटर थ्रो फेंकी

एशियन गेम्स 2023 में भारत के दमदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय खिलाड़ियों ने हांगझोउ गेम्स में 10वें दिन तक 69 मेडल जीत लिए हैं, जिनमें 15 गोल्ड शामिल हैं। भारतीय दल के लिए 11वां दिन यानी 4 अक्टूबर बेहद अहम साबित हुआ। भारत के लाडले और सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा एक बार फिर गोल्ड मेडल जीता है।

SYL विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार, CM मनोहर लाल ने सर्वोच्च न्यायालय का जताया आभार

बीते लंबे समय से हरियाणा और पंजाब के बीच सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां बुधवार को कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। 

 

 

कोर्ट की फटकार के बाद दिग्विजय ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा- AAP सरकार को अहंकार में नहीं रहना चाहिए

हरियाणा और पंजाब के सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट मामले की सुनवाई करते हुए एसवाईएल विवाद पर राजनीति न करें, पंजाब सरकार कानून से ऊपर नहीं है।

अच्छी खबर : नोएडा एयरपोर्ट से फरीदाबाद को कनेक्ट करेगा नया एक्सप्रेसवे, जानिए क्या रहेगा खास

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट को हरियाणा से जोड़ने वाले सिक्स लेन हाइवे का कई जगहों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इन दिनों हाइवे के रूट पर बनने वाले अंडरपास पर भी काम चल रहा है।

सोनाली फोगाट मर्डर मामले में हिसार पहुंची CBI: लॉकर खोल ले गई सामान...परिजनों का आरोप- उनसे छिपाई जा रही Detail

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि टीम पिछले सप्ताह हिसार स्थित फोगाट के आवास पर पहुंची थी। टीम ने लॉकर खोला और उसमें से सामान ले गई। 

राजस्थान में अगर गठबंधन हुआ तो ठीक, नहीं तो JJP अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी : अजय चौटाला

हरियाणा के बाद जन नायक जनता पार्टी की नजर अब राजस्थान पर है। ऐसे में पार्टी पूरी तैयारी में जुट गई है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने बुधवार को इस ओर इशारा कर दिया है कि राजस्थान चुनाव में जेजेपी पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

फसल खरीद को लेकर अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर उठाए सवाल, कहा-प्रदेश में हो रही किसानों की अनदेखी

फसल की खरीद पर हरियाणा आप वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का बयान सामने आया है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा धान खरीद को लेकर किए गए वादों पर सवाल उठाए। 

पहले खेत में लूटी महिला की आबरू, अब कार्रवाई के डर से दो ने निगला जहर, एक चढ़ा पुलिस के हत्थे

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला से दुष्कर्म की घटना में संलिप्त एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस आज अदालत में पेश करेगी। वहीं इस मामले में दो आरोपितों ने खरखौदा क्षेत्र में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। 

करंट से 3 की मौत, लटकते तारों की चपेट में आई बोरिंग मशीन

नारनौल में एक बोरिंग मशीन लटकते हुए बिजली के तारों से टच हो गई। इस हादसे में करंट लगने से मशीन पर बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 4 अन्य लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

सरकार की कोशिश हरियाणा में हों पराली के जीरो मामले, इसके लिए किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री

हरियाणा में इस समय धान कटाई का सीजन चल रहा है। हर वर्ष धान कटाई के बाद किसान पराली(फसल अवशेष) जलाते हैं। जिससे वातावरण में प्रदूषण फैल जाता है। ठंड के मौसम में कोहरे और धुए के कारण धुंध छा जाती है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static