लोकतंत्र के स्तंभ ''''विधायिका'''' पर हमला और दुर्व्यवहार पूरी तरह निंदनीय: सूरजभान कटारिया

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 07:49 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरनी) : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सूरजभान कटारिया ने कहा कि लोकतंत्र के प्रथम स्तंभ ''विधायिका'' के रूप में कार्यरत गुलहा चीका आरक्षित विधानसभा सीट से विधायक ईश्वर सिंह के साथ मारपीट करना और दुर्व्यवहार किया जाना  संवैधानिक दृष्टि से पूर्णता निंदनीय है।

कटारिया ने आज शाम यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा  कि संवैधानिक व्यवस्था से विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और पत्रकारिता लोकतंत्र के चार स्तंभ हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा की किसी भी रुप से हम संवैधानिक  रूप से अपना विरोध प्रदर्शन एवं रोष प्रदर्शन दिखा सकते हैं। हमें सर्वजन को संविधान के माध्यम से मिला हुआ अधिकार है। इसके साथ किसी वर्ग विशेष द्वारा आरक्षित सीट से विधायक जनप्रतिनिधि को अपमानित करना, मारपीट करना अथवा दुर्व्यवहार करना  पूर्णता निंदनीय है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि हमारी लोकतंत्र की शक्तियों का मान सम्मान बना रहे।

उल्लेखनीय है कि जजपा के गुलहा चीका आरक्षित विधानसभा सीट से विधायक, पूर्व राज्यसभा सांसद तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व सदस्य ईश्वर सिंह के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र में कुछ महिलाओं और अन्य लोगों के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है।  उनको थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सारा मामला कई दिनों से मीडिया की सुर्खियों में है, हालाकि विधायक के  सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर  50 लोगों के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज हो चुका है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static