हिसार के जुल्मी जेलर को सरकार ने किया जबरन रिटायर, भ्रष्टाचार के आरोप में एक साल से था निलंबित

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 06:45 PM (IST)

चंडीगढ़/हिसार(चंद्रशेखर धरणी): जेल में कैदियों के साथ मारपीट करने व रिहाई के बदले लाखों रूपए मांगने के आरोप में सस्पेंड किए गए हिसार जेल के पूर्व अधीक्षक शमशेर सिंह दहिया को जबरन रिटायर कर दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार दहिया को 30 नवंबर को तत्काल प्रभाव से रिटायर किया जा रहा है। शमशेर सिंह दहिया को सरकार द्वारा मिल रही सभी प्रकार की सुविधाएं या भत्ते तुरंत प्रभाव से बंद किए जा रहे हैं। बता दें कि दहिया को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में दिसंबर 2021 में निलंबित किया गया था। पिछले एक साल से जेलर दहिया के खिलाफ जांच चल रही थी। जांच पूरी होने के बाद दहिया को रिटायर कर दिया गया है।

 

कैदियों के साथ मारपीट कर रूपए मांगने का लगा था आरोप

 

अक्सर विवादों में रहने वाले हिसार जेल-1 के पूर्व अधीक्षक शमशेर सिंह दहिया पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से शमशेर दहिया के निलंबन आदेश जारी किए गए थे। करीब एक साल से दहिया निलंबित है और उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच चल रही थी। दहिया पर रिहाई के बदले कैदी से पांच लाख रुपये मांगने और जेल में कैदियों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, राज्य मानवाधिकार आयोग व प्रदेश सरकार को लिखित तौर पर की गई थी। मानवाधिकार आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए सरकार को जांच कराने के आदेश जारी किए थे। हिसार के एडीजे वेद प्रकाश सिरोही की जांच में पैसे मांगने के आरोपों की पुष्टि हुई थी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static