गला दबाकर किशोर की हत्या, पुलिस ने भाभी को लिया हिरासत में

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 09:27 AM (IST)

b धौज थाना क्षेत्र के फतेहपुरतगा गांव की दादा कॉलोनी स्थित मकान से एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नीमका गांव निवासी 15 वर्षीय शराफत के रूप में हुई है। मतृक के गले पर मिले चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने उसकी हत्या के शक में उसकी भाभी को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो गला दबाकर उसकी हत्या हुई है। 

धौंज थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र ने बताया कि मृतक शराफत अपने पिता सोराव और भैया-भाभी के साथ दादा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। उसने पढ़ाई छोड़कर टायर में पंचर लगाने का काम सिखने जाता था और परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी करते हैं। रविवार को जब सब अपने काम पर चल गए तो उसकी भाभी घर अकेली थी। अंधेरा होने पर रात 9 बजे जब अन्य परिजन काम से घर लौटे तो शराफत का शव एक कमरे में पड़ा देखा। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक की भाभी पर शक जताते हुए पुछताछे के लिए हिरासत में लिया है। मृतक के पिता सोराव ने बताया कि शराफ त गांव में ही रहता था। वह एक महीने पहले ही दादा कॉलोनी साथ रहने आया था। बेटे की मौंत से सदमें में पिता सोराव बोले के शराफत बोलता था कि जब वह पंचर की दुकान लगाएगा तो घर की गरीबी दूर करेगा। पिता को काम नहीं करने देगा। 

मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारी 
पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही एसीपी दलबीर सिंह, फॉरेंसिक टीम से डॉ मनीषा आदि मौके पर पहुंच गए। अधिकारी के अनुसार मौके पर पहुंंचने पर देखा कि शराफत का शव कमरे में फ र्स पर पडा है। उसके शरीर पर उपर से चादर ओढाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उसके गले पर चोट के निशान है। प्रथम दृष्टया उसके गले को रस्सी से दवाया गया होगा, प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static