बेखौफ चोरों का आंतक जारी, विवाहिता के बैग से उड़ाए लाखों के गहने व नकदी

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 12:20 PM (IST)

बास (पंकेस) : जींद भिवानी मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस में शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पिता के घर आ रही विवाहिता के बैग से लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी हो गई। घटना का पता घर पहुंचने के बाद चला। संतोष ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने पिता के घर गांव खरबला में आ रही थी। 

शाम करीब साढ़े 4 बजे भिवानी से जींद जाने वाली बस में ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठकर आ रही थी। उसने अपना बैग ऊपर जाली में रख दिया। वहां पर बैग के पास एक लड़का खड़ा था। उसने अपने बैग अपने पास रखने की कोशिश की, लेकिन बस में भीड़ होने के कारण उसी लड़के ने बैग उस तक नहीं पहुंचने दिया और कहने लगा कि आपका बैग यहां सही सलामत है। 

उसके बाद मुंढाल के पास वह लड़का बस से उतर गया। विवाहिता ने अपने घर पहुंचने के बाद बैग को संभाला तो बैग में रखी 30 हजार रुपए की नकदी व 10 तोले जेवरात गायब मिले। विवाहिता का आरोप है कि उसी अज्ञात लड़के ने उसके बैग से नकदी व जेवरात चुराए हैं। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static