बड़ा हादसा: गली में खेल रहे बच्चों पर गिरा मकान का छज्जा, एक मासूम की गई जान

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 08:50 AM (IST)

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के नंगला एनक्लेव पार्ट वन में शनिवार की देर शाम जर्जर मकान का छज्जा भरभरा कर गली में खेल रहे बच्चों के ऊपर गिर गया। मलबे में दबकर सात साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पड़ोसी वीर सिंह ने बताया कि नंगला एनक्लेव पार्ट-1 प्रेम वाली गली में एक मकान काफी जर्जर हालत में है। जिसमें किराएदार भी रह रहे हैं। गली के छोटे बच्चे मकान के पास खेल रहे थे। जिनमें सात वर्षीय फैजान पुत्र अकरम और छह वर्षीय जैद पुत्र फारुख मकान के पास खेल रहा था। वीर सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने के बाद घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद ही जोरदार धमाका हुआ। जब गली के बाहर निकाल कर देखा तो मकान का छज्जा नीचे खेल रहे बच्चों के ऊपर गिरा हुआ था। अन्य बच्चों ने बताया कि मलवे के नीचे दो बच्चे दबे हैं। पड़ोसियों ने तुरंत ही एक दूसरे की मदद से मलवे से दोनों बच्चों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने फैजान को मृत घोषित कर दिया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static