इंद्री के हलका प्रधान सुमेर चंद ने जेजेपी को दिया बड़ा झटका, भाजपा का थामा दामन (video)

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 04:01 PM (IST)

इंद्री (मैनपाल): हरियाणा विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं विपक्षी पार्टियों के मुकाबले भाजपा कुनबा बढ़ता जा है और प्रदेश की तमाम पार्टियों के नेता, विधायक, जिला अध्यक्ष, हल्का प्रधान भाजपा का दामन थामने लगे हुए है। इस कड़ी में जेजेपी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जिसमें जेजेपी का हल्का प्रधान सुमेर चंद अपने सैकड़ो समर्थको के साथ राज्य मंत्री कर्ण देव कमबोज की मौजूदगी भाजपा पार्टी में शामिल हुए हैं।

इस दौरान राज्य मंत्री कर्ण  देव कमबोज ने कहा कि भाजपा की जन हितैषी नीतियों के चलते भाजपा विरोधी दलों में भगदड़ मच रही है। भाजपा विरोधी दलों के लोग पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं इनेलो व जजपा के कई विधायक भाजपा में शामिल होने की चाहत लेकर संपर्क साध रहे हैं उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में काफी संख्या में दूसरे दलों के लोग भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में क्षेत्रीय दलों का सफाया हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने भी कहा था कि देश में सिर्फ दो ही दल होने चाहिए। लोगों को क्षेत्रीय दलों को वोट देने के बजाय राष्ट्रीय दल को ही वोट देनी चाहिए। राज्य मंत्री ने कहा कि सुमेर चंद कंबोज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं उनका भाजपा में पूरा मान सम्मान किया जाएगा पार्टी उनकी जहां भी जरुर समझेगी उनको एडजेस्ट किया जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static