भाजपा ने सत्ता में रहते हुए किए कांड : नवीन जय हिन्द

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2019 - 10:22 AM (IST)

भिवानी(पंकेस): आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय हिन्द महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा के भिवानी की जाट धर्मशाला में आयोजित लोकसभा तैयारी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों में चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। कार्यकर्ताओं के सम्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष ने संघर्ष करते रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा ही मुद्दों को लेकर जनता के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए सिर्फ कांड किए हैं। विभाजन के वक्त भी हरियाणा जो भाईचारा कायम था आज उसे भाजपा ने खराब किया है। प्रदेश की पुलिस चौकीदारों की सुरक्षा में लगी हुई तो प्रदेश में महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी। 

प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज तक भिवानी की जनता का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल किया गया है। इनैलो, भाजपा सभी की सरकारें यहां की जनता ने देखी हैं लेकिन किसी ने भी जनता की भलाई के लिए विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई। भिवानी की जनता के लिए न पानी है न बिजली है। शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर कभी भी इस क्षेत्र में काम नहीं किया गया। सरकारी स्कूल-अस्पताल सिर्फ कागजों में है सुविधाओं के नाम पर सिर्फ  जर्जर इमारते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static