लैक्चरार के मुंह पर कम्बल फैंक बाइक सवार ले उड़ा सोने की चेन

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 01:54 PM (IST)

जींद (राठी) : कालेज की छुट्टी के बाद पैदल घर जा रही एक्सटैंशन लैक्चरार से अज्ञात बाइक सवार ने कम्बल फैंककर डेढ़ तोले की सोने की चेन उड़ा ले गया। चेन स्नैचर के साथ हुई हाथापाई में एक्सटैंशन लैक्चरार गिर गई और उसके घुटनों तथा हाथों में चोट आई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने लैक्चरार कमलेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। सैक्टर-8 निवासी कमलेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रियदॢशनी इंदिरा गांधी महिला कालेज में ज्योग्राफी विषय की एक्सटैंशन लैक्चरार है। 29 फरवरी को दोपहर बाद कालेज की छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर जा रही थी।

जब वह सैक्टर-8 और 9 के बीच बने डिवाइडर के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक सवार ने उसके मुंह ऊपर कम्बल फंैक दिया। इससे वह कम्बल में उलझ गई और बाइक सवार ने उसके गले से डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़ ली। जांच अधिकारी ए.एस.आई. जगपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static