करनाल में 2 दिन से लापता व्यक्ति का जोहड़ में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 02:52 PM (IST)
करनाल : करनाल बजीदा गांव के जोहड़ से 2 दिन से लापता व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का चल सकेगा पता।
परिजनों ने बताया कि मृतक कबाड़ी का काम किया करता था और रोजाना की तरह 2 दिन पहले सुबह 6.30 बजे के करीब घर से निकला था उसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने कहा कि 2 दिन से हम तलाश रहे थे लेकिन कहीं पर भी हमें पता नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि आज बजीदा गांव के लोगों ने जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जांच कर्मचारी कृष्ण ने बताया कि अभी थाने में सूचना प्राप्त हुई थी बजीदा गांव में जोहड़ में एक डेड बॉडी पड़ी हुई है, जिसके बाद यहां मौके पर पहुंचे हैं। डब्लू नाम का व्यक्ति है जिसकी उम्र जिसकी उम्र 30 से 35 साल के करीब है। शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू करदी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)