27 साल में 53 तबादले वाले IAS खेमका पर आ रही ये किताब, खोलेगी नए राज
punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 06:22 PM (IST)
चंडीगढ़(धरणी): 27 साल की नौकरी में 53 तबादलों के लिए चर्चित हरियाणा के सीनियर आईएएस अशोक खेमका एक बार फिर सुर्खियों में आने वाले हैं। इस बार उन पर आ रही किताब कई राज खोल सकती है, जो 7 मार्च को रिलीज हो रही है। खेमका पर लिखी गई किताब का टाइटल जस्ट ट्रांसफर्ड - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अशोक खेमका’ है। इसे दिल्ली के दो पत्रकार भवदीप कंग और नमिता काला ने लिखा है। किताब हार्पर कॉलिंस द्वारा प्रकाशित की जा रही है।
भाजपा हो या कांग्रेस हर राज में हुए खेमका के तबादले
27 साल की नौकरी में आईएएस अशोक खेमका का 53 बार तबादला किया गया। कांग्रेस हो या भाजपा हरराज में उन्हें ये सहना पड़ा। जब भी उनका ट्रांसफर होता है तो वे सुर्खियों में छा जाते हैं। हालांकि सबसे ज्यादा सुर्खियां उन्होंने तब बटौरी थी जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा तथा डीएलएफ कंपनी के बीच हुए जमीन सौदे का म्यूटेशन रद्द करने के आदेश जारी किए थे।
सूत्रों का दावा कुछ अंदरूनी राज खोलेगी किताब
किताब से जुड़े लोगों का कहना है कि यह किताब खेमका के तबादलों के अतिरिक्त हरियाणा सरकार से जुड़े अंदरूनी राज जरुर खोलेगी। इसके अलावा किताब में खेमका के मध्यम वर्गीय परिवार से आईएएस तक के सफर पर भी प्रकाश डाला गया है। कैसे वे कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करके यूपीएससी तक पहुंचे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
IAS अफसर के सेक्रेटरी ने दी जान, हरियाणा सचिवालय की छत से लगाई छलांग, पहले भी कर चुके मरने का प्रयास
करनाल में खूनी खेल, युवक पर 13 बार चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या...मरने से पहले वीडियो में खोले राज