हरियाणा पुलिस मुख्यालय की क्लर्क ने जहर खाकर दी जान

punjabkesari.in Sunday, May 06, 2018 - 11:25 AM (IST)

पंचकूला(चंदन): हरियाणा पुलिस में बतौर क्लर्क तैनात महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर महिला के पति के खिलाफ आत्माहत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतक महिला रेखा (36) की मां मथुरा निवासी पुष्पा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी रेखा की शादी उमेश राठी, गांव सुनारिया, जिला रोहतक निवासी के साथ वर्ष 2001 में हुई थी।

उनकी बेटी अपने पिता के देहांत के बाद उनकी जगह पर हरियाणा पुलिस में क्लर्क के पद पर पुलिस मुख्यालय की गुप्तचर शाखा में नौकरी करने लगी थी। रेखा की दो बेटियां हैं। रेखा अपने पति और बच्चों के साथ पुलिस लाइन में रहती थी। मृतका की मां ने बताया कि उमेश रेखा के साथ मारपीट करता था। वह उसे मायके में किसी से बात भी नहीं करने देता था। इस कारण उनकी बेटी मानसिक तौर से परेशान रहती थी। 

6-7 महीने पहले रेखा का फोन आया कि मैं मानसिक तौर पर बहुत परेशान हूं। 2 मई की शाम को उनके बेटे मनीष को फोन आया कि रेखा ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुष्पा  आने बेटे मनीष के साथ अस्पताल पहुंची। शनिवार को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static