‘अपना घर’ मामले में फाइनल बहस 14 को होगी

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 11:23 AM (IST)

पंचकूला(धरणी): रोहतक के बहुचर्चित अपना घर अनाथालय में यौन शोषण मामले में पंचकूला सी.बी.आई. अदालत में सुनवाई हुई। मुख्य आरोपी जसवंती देवी सहित तमाम आरोपी कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष के वकील एस.पी.एस. परमार ने बताया कि इस मामले में सी.बी.आई. कोर्ट में 2 गवाहों पर बहस हुई है

बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि इस मामले में फाइनल बहस 14 मार्च को होगी। अपना घर में रहने वाली लड़कियों ने वर्ष 2012 में संस्थान की संचालिका जसवंती सहित अन्य लोगों के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था। 10 मई 2012 को पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज की थी और वर्ष 12 जुलाई 2012 को मामला सी.बी.आई. को सौंपा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static